नाहन : बाइक सवार ने पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मारकर क़िया घायल,ट्रैफिक चेकिंग के दौरान नही रुका..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 अप्रैल :
ट्रैफिक चैकिंग के दौरान एक बाइक सवार ने बाइक रोकने के इशारे के बावजूद एक कांटेबल को।टक्कर मार कर घायल कर दिया।
यह हादसा बाइक सवार द्वारा कट मारने के कारण हुआ। आरोपी चालक नहीं रुका घायल कांटेबल को इलाज के लिए ददाहू अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि ददाहु-नाहन सड़क पर दृष्टि होटल के पास यातायात चैकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान बायरी की तरफ से एक मोटरसाइकिल नं0 HP18C-8084 आई। रोकने का इशारा करने पर चालक ने स्पीड कम करने के बजाय और बढ़ा दी तथा लापरवाही से कट मारते हुए निकला।
एसपी ने बताया किइस दौरान चालक का हेलमेट से HHC राजिन्द्र सिंह घायल हो गया। कांस्टेबल के नाक पर चोट आई और खून बहने लगा।
ईलाज के लिए घायल पुलिसकर्मी को सिविल अस्पताल ददाहु ले जाकर मेडिकल करवाया गया। यह हादसा मोटरसाइकिल चालक द्वारा वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाने तथा जानबूझकर न रोकने की नीयत से हुआ है। जिस पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना रेणुका जी में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
*








