नाहन: पुलिस जवान को धक्का देकर फरार होने वाला आरोपी कुछ घण्टे बाद हिरासत में.. कांस्टेबल किया निलंबित...
बीते शनिवार शाम पुलिस चौकी गुंनुघाट में पूछताछ के दौरान एक आरोपी पुलिस जवानों को अचानक धक्का देकर फ़रार हो गया। इस घटना के बाद खलबली मच गई। लेकिन कुछ घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने फरार आरोपी की धर दबोचा और राहत की सांस ली। एसपी सिरमौर ने इस मामले में एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। दबोचे गए आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार 15 जुलाई 2024 को एनडीपीएस के तहत नाहन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मामले में करीब डेढ़ साल बाद आरोपी अब्दुल मजीद (24) निवासी छटेला, तितावी, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को उसके घर से 5 मार्च को धर दबोचा था।
आरोपी को अदालत ने 10 मार्च तक पुलिस रिमांड में रखने के आदेश दिये थे। रिमांड के दौरान इस आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। करीब 5:15 बजे आरोपी ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होते ही आसपास के थानों में सूचित कर दिया गया। को कुछ घंटों बाद ही धर दबोचा गया।
पुलिस ने 15 जुलाई 2024 को वाल्मीकि बस्ती नाहन में एक रिहायशी मकान छापा मार मौके पर 336 नशीले कैप्सूल, 159.80 ग्राम चरस, 38.10 ग्राम अफीम तथा 23.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया था । इस दौरान मौके से 24.40 लाख रुपये की करंसी भी बरामद की गई थी। पुलिस ने प्रेम चंद, उसके बेटे सागर व पोते संग्राम उर्फ अंशुल निवासी रेड क्रॉस रोड, पेट्रोल पंप के पास, वाल्मीकि बस्ती नाहन को हिरासत में लिया था।
एसपी एनएस नेगी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में जांच के दौरान जद में आए उक्त आरोपी को करीब डेढ साल बाद दबोच कर लाई थी। एसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस चौकी गुंनुघाट में आरोपी से शनिवार की शाम पूछताछ चल रही थी कि इस बीच आरोपी ने पुलिस को धक्का दिया और फरार हो गया लेकिन पुलिस टीम बिना समय गंवाए बस स्टैण्ड के नजदीक से धर दबोचा।
एसपी ने बताया कि इस मामले में एक पुलिस जवान को निलंबित भी कर दिया गया। क्योंकि यह आरोपी निलंबित कांस्टेबल की कस्टडी में था।
नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर हिरासत में ले लिया। बीएनएस की धारा 262 के तहत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है।




