नाहन: कल 17 मार्च को शहर के इन 2 इलाकों में बत्ती रहेगी गुल...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 मार्च :
शहर के आईआईटी व रानी का बाग़ इलाकों में 17 मार्च 2026 को विधुत लाइनों की आवश्यक मुरम्मत के लिए बत्ती गुल रहेगी।
विद्युत उपमंडल नाहन नं. 1 एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि दिनांक 17.03.2026 (दिन मंगलवार) नाहन में विद्युत लाइनों के मुरम्मत सम्बंधित कार्यों की पूर्ति हेतुः रानी का बाग़ एवम आई टी आई के नजदीक क्षेत्र में सांय 01:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा किशट डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा ।




