खतरे की जद में सिरमौर का खतवाड़ गाँव....... माइनिंग से धंस रहा है पूरा गाँव,ग्रामीणों ने नाहन में DC से की मुलाकात,

खतरे की जद में सिरमौर का खतवाड़ गाँव....... माइनिंग से धंस रहा है पूरा गाँव,ग्रामीणों  ने नाहन में DC से की मुलाकात,
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक़्स न्यूज लाइन, नाहन -- 07 फरवरी 

पावंटा विधानसभा क्षेत्र की उत्तराखंड के साथ सटी बनोर पंचायत के खतवाढ गांव के लोग डर के साए में जीने को मजबूर है दरअसल यहां पर हो रही माइनिंग के चलते गांव पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि माइनिंग से गांव लगातार धँसता जा रहा है।

समस्या को लेकर जिला मुख्यालय नाहन में ग्रामीणों ने डीसी सिरमौर से मुलाकात की और उसके बाद मीडिया के सामने अपनी परेशानी को रखा।

खतवाड गांव के लोगों का कहना है कि यहां हो रही माइनिंग के चलते गांव को लगातार खतरा बढ़ रहा है इनका कहना है कि माइनिंग के चलते गांव के नीचे पूरा पहाड़ लगातार धंस रहा है जिसकी चलते गांव पर पूरी तरीके से खतरे की जद आया हुआ है।
माइनिंग संचालकों द्वारा सारा मलबा गाँव के किनारे  गिराया जा रहा है जिससे गाँव के नीचे भूमि कटाव हो गया है और मकान व जमीने लगातार धंस रही है।
 

लोगों का यह भी कहना है कि करीब आधा दर्जन परिवार यहां माइनिंग के चलते उजड़ भी चुके है गांव के लोगों का यह भी आरोप है कि कई बार इसकी शिकायत खनन महकमें को भी जा चुकी है मगर शिकायतों के बावजूद कोई भी कार्रवाई नहीं होती है। वहीं लोगों का यह भी कहना है कि हाल में एक हाई पावर कमेटी ने इस इलाके का दौरा किया था और कहा था कि यहां माइनिंग के दौरान जो मलबा गिराया गया है उसे तुरंत उठाया जाए मगर अभी तक वह मलबा नहीं उठाया गया है।