अक्स न्यूज लाइन हमीरपुर, 24 मार्च :
गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में आज ट्यूबरकुलोसिस अवेयरनेस (टीबी जागरूकता) विषय पर एक अतिथि व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) उन्मूलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। वर्ष 2026 की थीम “येस वी कैन एंड ट्यूबरकुलोसिस” रही और इसी संदेश के साथ “येस वी कैन एंड ट्यूबरकुलोसिस” का नारा लगाकर सभी को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. सुनील वर्मा (जिला क्षय रोग अधिकारी) उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने संबोधन में टीबी के बारे में परिचय देते हुए इसके कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उनके साथ श्री दयानंद (जिला कार्यक्रम समन्वयक) तथा श्री शमी (डीआरटीबी समन्वयक) भी उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम में संस्थान के एमडी जगदीश गौतम , डॉ. रजनीश गौतम (सचिव), प्रो. डॉ. संजय कुमार (संयोजक एवं निदेशक-सह-प्राचार्य) तथा प्रो. डॉ. दर्श गौतम (सह-संयोजक एवं शैक्षणिक प्रभारी) सहित समस्त संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना तथा इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना रहा। अंत में सभी उपस्थितजनों ने मिलकर टीबी मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया।