नाहन: बस स्टैंड पार्किंग से, 5.270 किलो ग्राम चरस खेप पकड़ी, आरोपी दबोचा पुलिस ने...

नाहन: बस स्टैंड पार्किंग से, 5.270  किलो  ग्राम चरस खेप पकड़ी, आरोपी दबोचा पुलिस ने...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 जून :
शहर के बस स्टैंड की पार्किंग से पु8 ने गुप्त सूचना के आधार पर 5.270 किलो ग्राम चरस की बडी खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर एफआईआर दर्ज कर ली है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि  थाना नाहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान जब HRTC बस स्टैंड पार्किंग में मौजूद थी तो पुलिस टीम ने  गुप्त सूचना के आधार पर एक, लड़का जिसका  नाम काकू राम पुत्र तोता राम, निवासी गांव भाटगढ़, तह0 रेणुका जी, जिला सिरमौर, के कब्जे से  कुल वजन 5.270 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है ।
नेगी ने बताया कि आरोपी  के विरुद्ध पुलिस थाना नाहन में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS)  अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।