नाहन : 25 पौधे अफीम समेत 1.106 किलो ग्राम चूरा पोस्त पकड़ा, आरोपी हिरासत में..
पुलिस ने माजरा थाना क्षेत्र के पुरुवाला कांशीपुर में अफीम के 25 पौधों समेत 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी गुलशेर पुत्र अलाहुदीन निवासी गांव व डा0 पुरुवाला कांशीपुर, तह0 पांवटा-साहिब, जिला सिरमौर की जमीन से अफीम के 25 पौधे तथा रिहाईश कमरा के अन्दर से 1.106 किग्रा चूरा पोस्त बरामद किया गया।
एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में धारा 15, 18 ND&PS Act में अभियोग पंजीकृत किया गया है मामले की जाँच की जा रही है तथा पुलिस एक अभियान के तहत जाँच कर रही है ताकि जहां भी भाँग/अफीम की अवैध खेती की जा रही है उनको कानून की गिरफत में लिया जा सके और इस पर अँकुश लगाया जा सके।
जिला सिरमौर पुलिस नशा का अवैध धन्धा समाप्त करने के लिये कृत संकल्प है तथा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।








