नाहन: जंगलों से मिली 2 लाशें, पुलिस ने ली कब्जे में,पोस्टमार्टम आज.....

नाहन: जंगलों से मिली 2 लाशें, पुलिस ने ली कब्जे में,पोस्टमार्टम आज.....
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 जून :
 

जिला सिरमौर के सीमावर्ती क्षेत्र कालाअम्ब व पांवटा  के जंगलों में बीते रविवार को एक युवक व एक बुजुर्ग की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई।

\पुलिस ने दोनों मामले संज्ञान में आने के बाद लाशों को कब्जे में लेकर मेडिकल कालेज नाहन भेजा है। आज सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव उनके वारिसों के हवाले कर दिए जायँगे ।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि शव बरामदगी के दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस जांच में जुटी है। शव आज पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिये जायंगे।
पुलिस ने  हरियाणा-हिमाचल बॉर्डर पर कालाअम्ब क्षेत्र के गांव खैरी के जंगल से एक 30 वर्षीय युवक का शव शत विक्षत हालत में बरामद किया है। युवक की पहचान लखविंदर सिंह निवासी उज्जल माजरी हरियाणा के रूप में हुई है। शव की पहचान मृतक के भाई ने की है।

उधर दूसरा शव पांवटा साहिब में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग का शव बीते दिन नजदीक जंगल से मिला है। 
पुलिस के अनुसार एक महीने से लापता हुए इस व्यक्ति की पहचान सोनाई पुत्र भिखा राम निवासी गोरख पुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जो अपने बेटे के साथ यहां रह रहा था। मृतक के बेटे ने इनके लापता होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करा रखी थी।