नाहन: मोगीनंद में 24 बोतलें देशी शराब पकड़ी, किराये के कमरे में चल रहा था धंधा..

नाहन:  मोगीनंद में 24 बोतलें देशी शराब पकड़ी, किराये के कमरे में चल रहा था धंधा..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 जून :
कालाअम्ब  में किराये के कमरे में अवैध रूप शराब बेचने के धंधे में लगे एक व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने 24 बोतलें देशी शराब पकड़ीं है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि गश्त के  दौरान  गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने  किराये के कमरा मोगीनन्द, नजदीक कोनार्क कम्पनी में अवैध शराब बेचने का धन्धा करता है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौका पर पहुंची। 

कमरे में एक व्यक्ति मिला जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक शर्मा पुत्र ओम प्रकाश, निवासी चाकली मुन्दड, डा0 ठाकुर द्वारा, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, हि0प्र0, बताया।

तलाशी के दौरान  उसके कब्जे से दो गत्ता पेटी कुल 24 बोतले  देसी शराब "For Sale In HARYANA Only" बरामद करने मे सफलता प्राप्त जिस पर उक्त  आरोपी के  विरुद्ध पुलिस थाना काला अम्ब मे धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।