आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम आयोजित

आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम आयोजित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन जाहू, 13 अक्तूबर : 
महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना भोरंज के आंगनवाड़ी केंद्र जाहू कलां में सोमवार को अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृत पर्यवेक्षक सुनील नड्डा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अभिराज को अन्नप्राशन करवाया गया तथा गर्भवती महिला दीक्षा की गोदभराई की रस्म भी अदा की गई।

ग्रामीण महिलाओं व वृत्त की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक सुनील नड्डा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास अनेकों कल्याणकारी योजनाओं से माताओं व बच्चों को लाभान्वित कर रहा है तथा समाज प्रेरित जागरूकता कार्यक्रमों के तहत समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। इसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सबसे अधिक सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि पोषण माह के तहत महिलाओं व बच्चों को जागरूक करने व पौटिक तत्वों से युक्त भोजन खाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के शरीर को सशक्त व मजबूती बनाने के लिए पौष्टिक तत्वों से युक्त भोजन अति आवश्यक है। इसलिए बीमारियों से बचने के लिए घरों में पौष्टिक भोजन का अधिक सेवन करें तथा स्वस्थ समाज के निर्माण करें। इसके अलावा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व अन्य विभागीय योजनाओं से भी महिलाओं का जागरूक किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जाहू कलां सावित्री रांगड़ा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वृत की समस्य कार्यकर्ताओं व महिलाओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं शीला देवी, किरण कुमारी शालिनी देवी, शशि, शांता, सोनिका, शर्मिला, कमलेश कुमारी, केसरी देवी, आशा वर्कर सुनीता बेगम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुसुमलता, शशि, रजनी देवी, रीना देवी, अनुपमा, जमना देवी, वीना देवी, कुसुम, प्रोमिला देवी, सरला, बिमला देवी, परमिला, अंजना, संतोष, वीना देवी, सहायिका माया देवी व निर्मला उपस्थित रही।