नाहन: नशे के 2 तस्कर दबोचे, 0.70 ग्राम चिट्टा पकड़ा..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 27 अप्रैल :
jथाना पच्छाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों से एक कार में 0.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सेल राजगढ़ ने गुप्त सूचना मिली कि गाड़ी नं0 HP 08 AA 6888, जिसे अनिल चौहान निवासी गांव मड़ावग, तहसील चौपाल चला रहा है, सोलन से गिरीपुल की तरफ आ रही है। गाड़ी में संजीव चौहान भी बैठा है और दोनों संयुक्त रूप से चिट्टा/हेरोइन की खेप लेकर आ रहे हैं।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने सोलन-गिरीपुल मुख्य सड़क पर नाकाबंदी की व उक्त गाड़ी को रोका गया। तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट के कवर के अंदर से एक फोयल पेपर में 0.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।
आरोपियों की पहचान अनिल चौहान पुत्र सुरेन्द्र सिंह व संजीव चौहान पुत्र स्व0 मनीराम चौहान निवासी गांव व डाकघर मड़ावग, तहसील चौपाल, जिला शिमला के रूप में हुई है।
नेगी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पच्छाद में धारा 21, 29 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया।








