नाहन: बैग में ले जा रहा था अवैध शराब, 2.75 लीटर पकड़ी....

नाहन: बैग में ले जा रहा था अवैध शराब, 2.75 लीटर पकड़ी....
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन,13 जुलाई :

 

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि  पुलिस थाना माजरा की टीम गश्त के दौरान अजीवाला स्थित एसएसआईपीएल फैक्टरी के समीप एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर रोका गया।

 

एसपी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के  पिट्ठू बैग से दो प्लास्टिक की बोतलों में कुल 2.75 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। 

 

नेगी ने बताया कि आरोपी पपिन्द्र सिंह निवासी गांव टोका नंगला, डाकघर जामनीवाला, तहसील पांवटा साहिब, बरामद शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। 

 

उन्होंने ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत माजरा मामला दर्ज कर लिया गया है।