नाहन: घुतनपुर वन्य जीव वन्य प्राणी वअवशेष बरामदगी मामले में ग्रामीणों एसपी से मिले,घटनाक्रम की बताया साजिश...

नाहन: घुतनपुर वन्य जीव वन्य प्राणी वअवशेष बरामदगी मामले में  ग्रामीणों एसपी से मिले,घटनाक्रम की बताया साजिश...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 अप्रैल :
पावँटा साहिब के घुतनपुर गांव में 15 अप्रैल को एक घर में वन्य प्राणी  अवशेष बरामदगी मामले को लेकर आज दर्जनों ग्रामीण नाहन पहुँचे और एसपी सिरमौर एनएस नेगी से मिले। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि  एक साजिश के तहत मामले में 2 लोगो फंसाया गया है इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

गौरतलब है कि  15 अप्रैल को घुतनपुर गांव के एक घर से तेंदुए की खाल, तेंदुए के पंजे, घोरल के सींग के 3 जोड़े, काकड़ के सींग के 2 जोड़े, 3 खाली कारतूस सहित तेजधार हथियार बरामद हुआ था  इस मामले में वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि साजिश के तहत सुंयोजित तरीके से इस घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है उन्होंने कहा की फॉरेस्ट डिपार्टमेंट को किसी और घर में जानवरों के अवशेष मिलने की सूचना थी और यह किसी और घर में बरामद हुए है और मौके की परिस्थितियों से साफ जाहिर होता है कि यह सिर्फ एक साजिश है। ग्रामीणों ने मांग है कि पुलिस इस मामले की जांच करें और मामले में असल दोषियों को पकड़े।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि  वन विभाग द्वारा वाइल्डलाइफ एक्ट के तहत इस पूरे मामले में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जो तथ्य सामने रखे है उस दिशा में पुलिस जांच करेंगी।