नाहन : एफटीए और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में नाहन में सीपीआईएम का प्रदर्शन, ट्रंप और मोदी के पुतले फूंके

नाहन : एफटीए और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में नाहन में सीपीआईएम का प्रदर्शन, ट्रंप और मोदी के पुतले फूंके
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 22 जुलाई :

 

 भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) और भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आज सीपीआई(एम) जिला कमेटी सिरमौर के नेतृत्व में नाहन में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव राजेंद्र ठाकुर तथा जिला सचिवालय सदस्य आशीष कुमार ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प भी हुई। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए पुतले जलाए।

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील और एफटीए देश के किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों तथा लघु उद्योगों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के समझौते देश की आर्थिक संप्रभुता को कमजोर करेंगे और बहुराष्ट्रीय कंपनियों को लाभ पहुंचाएंगे। उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे समझौतों को वापस लेने की मांग की।

नेताओं ने कहा कि देशभर में इस मुद्दे पर जनआंदोलन को तेज किया जाएगा। इसी कड़ी में 10 अगस्त को 'जेल भरो आंदोलन' आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, युवा, महिलाएं और आम नागरिक भाग लेकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराएंगे। जिसकी तैयारी के लिए 29 जुलाई को दिल्ली में अधिवेषण किया जायेगा , जिसमे जिला से भी लोग भाग लेंगे ,

प्रदर्शन में सतपाल मान, जीवन  सिंह, माया मान, सेवती, कमल, धनीराम शर्मा, संदीप, आशा, राजेंद्र शर्मा, जगदीश पुंडीर, राकेश रमौल सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।