नाहन: आस्था डे केयर सेंटर में मनाया स्थापना दिवस.......

नाहन: आस्था डे केयर सेंटर में मनाया स्थापना दिवस.......

अक्स न्यूज लाइन नाहन 25 फरवरी :    

नाहन में आस्था वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित किया जा रहे है डे केयर सेंटर में आज स्थापना दिवस मनाया गया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सेवानिवृत्त प्रिंसिपल प्रोफेसर अमर सिंह चौहान ने बताया कि आस्था सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे डे केयर सेंटर का 9वाँ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है जिसमें वरिष्ठ नागरिक हिस्सा लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी हिस्सा बन रहे है । 

उन्होंने कहा कि आस्था सोसाइटी  वरिष्ठ नागरिकों के लिए मददगार साबित हो रही है और पिछले कई सालों से संचालित इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों के हित मे कार्य किया जा रहे हैं उन्हें भी कहा कि सोसाइटी के सौजन्य से माह में दो बार स्वास्थ्य जाँच शिविर का भी आयोजन किया जाता है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त दवाईया भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि डे केयर सेंटर में करीब 400 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत है जो यहां आकर डे केयर सेंटर में अपना समय व्यतीत करते है।