नाहन: मोगीनंद के ढाबे में बिक रही थी शराब,8 बोतलें पकड़ी ढाबा मालिक धरा गया..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 11 मई :
नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर नाहन ब्लॉक में स्थित गांव में मोगीनंद के एक ढाबे में अवैध शराब का कारोबार का खुलासा करते हुए कालाअम्ब पुलिस ने छापेमारी कर 8 बोतल अवैध देशी शराब बरामद की है। आरोपी ढाबा संचालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जिले के एसपी एनएस।नेगी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मोगीनन्द में विनोद कुमार पुत्र लाल सिंह, निवासी गांव निमवाली सलानी, डा0 सैनवाला, तहसील नाहन अपने ढाबे में अवैध रूप से शराब बेचता है।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने तुरंत दबिश देकर आरोपी के ढाबे की तलाशी के दौरान ढाबे के अंदर एक प्लास्टिक के बोरे से 08 बोतलें देशी शराब मार्का माल्टा 750 ML प्रत्येक, जिस पर "Sale in Haryana" लिखा था, बरामद हुईं। थाना कालाआंब में धारा 39(1)a HP Excise Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।









