तेंदुए ने मारी 50 बकरियां, गौशाला में घुसकर किया हमला

तेंदुए ने मारी 50 बकरियां, गौशाला में घुसकर किया हमला
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक़्स न्यूज लाइन, सोलन ----19 फरवरी 
 

दाड़लाघाट ब्लॉक की पंचायत सेवड़ा चंडी के गांव रूड़ाल में एक तेंदुए ने गौशाला में घुसकर 50 बकरियों पर हमला करते हुए जान से मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार को बीती रात देवी राम ठाकुर की गौशाला में घटी जब एक तेंदुए गौशाला में घुसा और करीब 50 बकरियों को मार दिया।

सेवड़ा चंडी के वेटनरी फार्मासिस्ट नीतेश भार्गव ने बताया कि गौशाला के साथ वाले कमरे में केवल 8 छोटे बच्चे ही जीवित बचे। बकरियों के मालिक ने वन्य अभयारण्य प्राणी एवं पशुपालन विभाग के डॉक्टर को सूचित करके इन बकरियों का पोस्टमार्टम करवाया।

सुचना मिलने के बाद  दाड़लाघाट पशुपालन विभाग से डॉक्टर मानवी चौधरी, वेटनरी फार्मासिस्ट नितीश भार्गव व वन्य अभ्यारण के सरबजीत सिंह ने मौके का जायजा लिया। उधर प्रभावित को उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई गई है।