नाहन: ऑटो रिक्शा पलटा, यात्री की मौत,चालक घायल, बीती रात त्रिलोकपुर में हुआ हादसा..

नाहन: ऑटो रिक्शा पलटा, यात्री की मौत,चालक घायल, बीती रात त्रिलोकपुर में हुआ हादसा..

अक्स न्यूज  लाइन नाहन 19 मार्च : 

बीती रात महामाया बाला सुंदरी त्रिलोक पुर मन्दिर के नजदीक एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अचानक पलट गया इस हादसे में ऑटो रिक्शा में बैठे एक यात्री की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक घायल हो गया जिसका मेडिकल कॉलेज अस्पताल नाहन में इलाज़ कराया जा रहा है।


एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि  बीती रात  त्रिलोकपुर बालासुन्दरी मन्दिर के पास एक ऑटो रिक्शा  में बैठे एक व्यक्ति की  मौत हो गई। जबकि चालक घायल हो गया। एपीसी ने बताया कि ऑटो रिक्शा चालक सुरेश कुमार ने तेज गति से ऑटो चला रहा था अचानक नियंत्रण खो देने से ऑटो रिक्शा पलट गया।

एसपी ने बताया कि दुर्घटना में ऑटो के अन्दर  साथ बैठे भारत भूषण सुपुत्र श्री राज कुमार मकान नं0 1301 वार्ड नं0 03 मुखर्जी पार्क जगाधरी तह0 व जिला यमुनानगर हरियाणा की मौत हो गई। चालक सुरेश कुमार सुपुत्र श्री दीना नाथ वार्ड नं0 18 विश्वकर्मा कॉलोनी तह0 जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा सुरेश कुमार को चोटें आई हैं ।

चालक का नाहन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस थाना काला आम्ब में  धारा 281, 125(a), 106 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया जिसका आगामी अन्वेषण किया जा रहा है।