नाहन: डेली नीड की दुकान से 8बोतलें देशी शराब पकड़ी,माजरा में मामला दर्ज..

नाहन: डेली नीड की दुकान से 8बोतलें देशी शराब पकड़ी,माजरा में मामला दर्ज..

अक्स न्यूज लाइन नाहन 16 मार्च : 
पांवटा ब्लॉक में पुलिस ने माजरा इलाके में एक डेली नीड की दुकान पर गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर 8 बोतलें देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने माजरा स्टेशन में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा की पुलिस टीम को  गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली कि पवन कुमार निवासी नया गांव डा0 माजरा त0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर

नया गांव में डेली नीड़ की दुकान व ढाबा चलाता है तथा शराब बेचने का धन्धा करता है। जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी के कब्जे से 08 बोतलें देशी शराब  बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना माजरा मे  आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है जांच जारी है।