नाहन :रोटरी क्लब नाहन द्वारा राजकीय प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय धगेड़ा को 20 स्कूल बेंच भेंट
अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 जून :
रोटरी क्लब नाहन ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए राजकीय प्राथमिक एवं उच्च विद्यालय धगेड़ा को 20 स्कूल बेंच प्रदान किए। विद्यालय में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान इन बेंचों को विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रशासन को समर्पित किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन मनीष जैन ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना क्लब की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन बेंचों से बच्चों को पढ़ाई में सुविधा मिलेगी और विद्यालय की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ ने रोटरी क्लब नाहन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा विद्यालय में बैठने की व्यवस्था और बेहतर होगी।
रोटरी क्लब नाहन ने भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया ।
इस मौक़े पर रोटरी क्लब नाहन से अश्वनी शर्मा, ललित शर्मा और राजेंद्र बंसल तथा स्कूल से रविन्द्र शर्मा, डीप राज विश्वास और उदेश चौहान उपस्थित रहे ।




