सांप के डसने से पांच वर्षीय बच्‍ची की मौत , मामा के घर माँ के साथ बेड पर सोई थी मासूम

सांप के डसने से पांच वर्षीय बच्‍ची की मौत , मामा के घर माँ के साथ बेड पर सोई थी मासूम
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

 - राजगढ़ 
जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल में अपने मामा के घर मां के साथ आई एक पांच वर्षीय बच्‍ची को सांप ने डस लिया। जिसके बाद बच्‍ची की मौत हो गई। राजगढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार मध्य रात्रि करीब 1.30 बजे सोनम पुत्री कुलदीप ग्राम गहनोग डाकघर भूज्जल तहसील राजगढ़, आयु 5 वर्ष  जो अपने मामा ओमप्रकाश के घर धरोटी में आई हुई थी। 
रात को कमरे में अपनी मां के साथ सोई हुई थी। अचानक कहीं से कमरे में सांप घुस आया तथा उसने सोनम को डस लिया, जबकि सांप ने बच्‍ची की मां को कुछ नहीं किया।

अचानक सोनम को डसने के बाद सांप कमरे से बाहर चला गया। जैसे ही सांप के काटने से पांच वर्षीय सोनम चिल्लाई , तो उसकी मां उठ खड़ी हुई तथा उसने देखा कि खिड़की से सांप बाहर जा रहा था। 
इसकी जानकारी उसने अपने भाई को दी तथा उन्होंने बच्ची को उसी हालत में राजगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया। राजगढ़ अस्पताल पहुंचते ही पांच  वर्षीय सोनम बेहोश हो गई। सोनम की जांच करने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह राजगढ़ पुलिस पुलिस द्वारा सिविल अस्‍पताल राजगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया ।

जिला सिरमौर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने सांप के डसने से बच्ची की मौत की पुष्टि की है।