नाहन: दिल्ली गेट के नजदीक सब्जी विक्रेता ने आत्महत्या की,पुलिस ने शव लिया कब्जे में....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 08 जून :
शहर के दिल्ली गेट के सामने हिंदू आश्रम रोड़ पर, आयुष अस्पताल के नजदीक एक सब्जी विक्रेता ने बीती रात आत्महत्या कर ली ।
यह मामला प्रातः काल संज्ञान में आया जब सड़क पर आने वाले वाले लोगो ने आयुष अस्पताल के लोहे के गेट पर एक शव लटका देखा जिसकी सूचना पुलिस स्टेशन को दी गई। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुचीं, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाले सब्जी विक्रेता की पहचान करीब 55 वर्षीय जगत सिंह निवासी गांव बड़ग,संगढाह श्री रेणूका जी ब्लॉक के रूप में हुई है।
जिले के एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि सब्जी विक्रेता की लाश कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के मेडिकल कालेज भेजा गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार अगली कारवाई की जायेगी।









