नाहन : बिंदल ने कारगिल विजय दिवस पर माजरा में अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट किये

नाहन : बिंदल ने कारगिल विजय दिवस पर माजरा में अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट किये
Ad 5 Ad 6 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9
Ad 6 Ad 7 Ad 9 Ad 9

 अक्स न्यूज लाइन नाहन 26 जुलाई :
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर माजरा में शहीद स्मारक स्थल पर देश के अमरशहीदों को श्रद्धा सुमन भेंट कर नमन किया।
  डॉ. बिंदल ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण किया करते हुए कहा कि अटल जी के  दृढ़, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ने कारगिल युद्ध में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। अटल जी के नेतृत्व, राजनीतिक इच्छाशक्ति तथा भारतीय सेना के शौर्य ने विश्व पटल पर भारत की शक्ति और संकल्प का परिचय दिया।
  शहीद राजेश कुमार वर्मा  की पत्नी श्रीमती राखी वर्मा को इस मौके सम्मानित किया गया।
*एक पेड़ माँ के नाम*
डॉ. राजीव बिंदल ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अवसर पर माजरा में पौध रोपण किया। 
 डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौध रोपण का कार्य राष्ट्रीय स्तर पर लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौध रोपण का आग्रह किया।
  इन मौकों पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज रविवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के माजरा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ सुना।
इस अवसर पर डॉ. बिंदल ने कहा कि 'मन की बात' केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक सरोकारों, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार और सेवा भाव से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपने प्रेरक विचारों से देशवासियों को निरंतर सकारात्मक परिवर्तन और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
डॉ. बिंदल ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।