नाहन : यमुना नदी से 12 वर्षीय बच्ची की लाश मिली, पांवटा में एफआईआर दर्ज....

नाहन : यमुना नदी से 12 वर्षीय बच्ची की लाश मिली, पांवटा में एफआईआर दर्ज....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 21 मई :
 पांवटा साहिब में बीती रात यमुना नदी से एक 12 वर्षीय बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने 5 शाम बजे घर से गुम हुई बच्ची के परिजनों की  शिकायत मिलने के बाद, यमुना नदी से बच्ची की लाश बरामद की। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

पांवटा के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने बताया कि  मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची पांवटा के वार्ड न 9, बंगाला कॉलोनी की रहने वाली थी। जिसकी उम्र 10-12 वर्ष बताई जा रही है।

डीएसपी ने बताया कि बच्ची अपने घर से 5 बजे से गुम हो गई थी। परिवार वाले पहले अपने स्तर पर  तालाश करते रहे जब बच्ची नही मिली तो 9 बजे रात को सूचना मिली। पुलिस ने बीती रात यमुना नदी में तालाशी अभियान चलाया इसी दौरान एक बच्ची की लाश मिली।
 पुलिस ने लाश की शिनाख्त करा ली है, एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच की जा रही हैं।