नाहन: कोलर में 696 नशीले कैप्सूल समेत 40 हजार की करंसी पकड़ी...परचून दुकानदार धरा
अक्स न्यूज लाइन नाहन 19 अप्रैल :
कोलर में पुलिस ने गुप्त सूचना के कोलर में स्पैशल डिटेक्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक परचून की दुकान पर छापेमारी कर के प्रतिबंधित 996 नशीले कैप्सूल व 40,000 हजार की करंसी पकड़ीं है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि स्पेशल डिटेक्शन टीम को गुप्त सूचना मिली कि तपेन्द्र सिंह पुत्र अलबेल सिंह, निवासी गांव व डाकघर कोलर, तहसील पांवटा साहिब अपनी परचून की दुकान में अवैध नशीले पदार्थ बेच रहा है।
एसपी ने बताया कि सूचना पर त्कार्यवाही करते हुए दबिश के दौरान आरोपी की दुकान से एक गत्ता पेटी के अंदर PROXIOHM-SPAS मार्का के गहरे भूरे रंग के 29 स्ट्रिप्स में कुल 29x24=696 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल औऱ 40,000 की करंसी बरामद की।
उन्होंने बताया कि आरोपी कोई परमिट अथवा लाइसेंस पेश नहीं कर सका।
थाना माजरा में धारा 22 NDPS Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है तथा पता लगाया जा रहा है कि नशीली दवाइयों के अवैध धन्धा में अन्य कौन संलिप्त है।



