धर्मशाला : विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला में राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी की शिरकत....
कार्यशाला में कांगड़ा, चम्बा, हमीरपुर व ऊना जिलों के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस.डी.एम. ए.डी.एम.), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार), निर्वाचन कानूनगो तथा निर्वाचन विभाग से संबंधित आईटी स्टाफ ने भाग लिया।
कार्यशाला के दौरान नदिता गुप्ता (भा.प्र.से.), मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश ने एसआईआर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्देशों पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा इस प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों एवं संभावित चुनौतियों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया।
इसके अतिरिक्त श्री उपेन्द्रनाथ शुक्ला, निर्वाचक अधिकारी, तथा श्री मुंशी राम, तहसीलदार (प्रशिक्षण) ने प्रतिभागियों को एसआईआर की प्रक्रिया एवं निर्वाचन विभाग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं विरेन्द्र कुमार, प्रोग्रामर द्वारा आईटी से संबंधित विभिन्न अनुप्रयोगों के बारे में प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।
यह कार्यशाला एसआईआर प्रक्रिया के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अत्यंत उपयोगी एवं सफल रही।





