नाहन : बीती रात नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, सड़क पर पड़े दो घायलों को राजीव बिंदल ने ने अपनी गाडी से अस्पताल पहुंचाया...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 23 मई :
बीती रात नेशनल हाइवे देहरादून- चंडीगढ़ पर शम्भूवाला के नजदीकी करीब 11:30 बजे एक हादसे में अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवार यूको को टक्कर मार दी जिसके बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
इसी दौरान हाईवे पर पावँटा साहिब से नाहन की तरफ आ रहे हैं भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हादसे में घायल युवकों को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत एक घायल को अपनी गाड़ी और एक अन्य को दूसरी गाड़ी में डालकर दोनों को मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया।
मीडिया को जानकारी देते हुए डा राजीव बिंदल ने बताया कि उन्होंने इस घटना के बारे में तुरंत पुलिस और मेडिकल कॉलेज की चिकित्सकों को सूचित किया
और नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर दोनों घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया गया। बिंदल ने बताया कि घायल यूवको के मुताबिक उनको एक पिकअप गाड़ी द्वारा टक्कर मारी गई थी और टक्कर मारने के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया था।









