नाहन: शरारती तत्वों ने तोड़ डाली शिलान्यास पट्टिकाएं,विधायक बोले संयम बरतें कार्यकर्ता.....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 20 अप्रैल :
नेशनल हाईवे पर शहर के कांसी वाला व गौसदन के नजदीक हाल ही में विधायक अजय सोलंकी स्थापित मुख्यमंत्री द्वारा किए गए 2 सड़कों के शिलान्यास वाली पट्टीका एं कुछ शरारती तत्वों ने तोड़ दी।
घटना के संज्ञान में आने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त हो गया है। इस प्रकरण की कड़ी आलोचना करते हुए विधायक अजय सौलंकी ने अपने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की है।
इधर मिली जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग इस मामले में अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराएगा। पुलिस जांच के बाद ही पट्टिका तोडने वाले तत्वों का खुलासा हो।सकेगा।
विधायक ने हाल ही में काशीवाला–जबलबाग–बनोग रोड तथा गोशाला से बोगरिया रोड की शिलान्यास पट्टिकाएं स्थापित की थी।
इस मामले में विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि उन्हें इस तरह की घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, “मेरी असली पट्टिका पत्थरों पर नहीं, नाहन की जनता के दिलों में है, और उसे कोई तोड़ नहीं सकता।” विधायक सोलंकी ने इस घटना को समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य भाईचारे को कमजोर करते हैं।
उन्होंने सभी से अपील की कि नाहन की पहचान प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव से है, जिसे हर हाल में बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और यह किसी एक व्यक्ति या दल की संपत्ति नहीं है।
विधायक ने कहा कि उन्हें कार्य का श्रेय लेने की कोई लालसा नहीं है, और यदि उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी कोई अन्य अपना नाम अंकित करता है, तो उन्हें उससे भी कोई आपत्ति नहीं है। उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण नाहन का निरंतर विकास और जनता का विश्वास है।
विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस घटना को लेकर भावनाओं में न बहें, शांति बनाए रखें और सेवा भाव के साथ जनता के बीच कार्य करते रहें।
अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी के मन में सद्भावना, एकता और सकारात्मक सोच बनी रहे तथा ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को भी सद्बुद्धि प्राप्त हो।








