पांच महीने से लटकी , नगर परिषद में सदन की बैठक कल शुक्रवार को

पांच महीने से लटकी , नगर परिषद में सदन की बैठक कल शुक्रवार को
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन  नाहन,19 सितम्बर :

नगर परिषद नाहन में पिछले पांच महीने से लटकी सदन की आखिर कार सितंबर महीने में दूसरी बार कल शुक्रवार, 20 सिंतबर  बुलाई गई है।

सितंबर माह के पहले सप्ताह तय सदन की मीटिंग ईओ नगर परिषद को डेंगू होने के कारण टाल दी गई थी। आरोप है कि पिछले 5 महीने से सरकार के सियासी दबाव के चलते  मीटिंग टाली गई है। भाजपा के पार्षद आरोप लगाते रहे है  कि मीटिग न बुलाने को लेकर ईओ पर सरकार दबाव बनाया जाता रहा है जिसके चलते पांच महीने से हाउस की बैठक ही नही हुई।

एक बार फिर 20 सितम्बर को 11 बजे हाउस की मीटिंग बुलाई गई है। देखना है कि सदन की मीटिंग होती है या फिर कोई सियासी चाल चलेगी बैठक को बाधित करने के लिए उधर भाजपा शासित नगर परिषद पर आरोप है कि बहुमत में होने के बावजूद कामकाज अटका हुआ है।