नाहन: सड़क हादसे में मौत, शव की शिनाख्त नहीं, माजरा पुलिस जांच में जुटी...
अक्स न्यूज लाइन नाहन 15 जून :
नेशनल हाईवे देहरादून- चंडीगढ़ पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। लेकिन अभी तक किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की है। हाइवे पर बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला। इसकी सूचना पुलिस को हाइवे पर पर गुजर रहे एक ट्रक के चालक ने दी।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना माजरा मे समय लगभग 12:30 बजे रात, क्यारदा क्षेत्र के समीप महावीर जिम (NH) के पास एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई । यह जानकारी श्री मनीष कुमार पुत्र श्री जोगिन्द्र, निवासी गाँव जोहड़ों, डाकघर पुरुवाला, तहसील पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर, ट्रक चालक के बयान पर दर्ज की गई ।
एसपी ने बताया कि सूचना के अनुसार घटना स्थल पर एक अज्ञात घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ पाया गया, जिसके सिर, मुँह, कान, पेट एवं एड़ी पर गंभीर चोटें थीं। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर घायल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी।
उन्होंने ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार यह दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाही से सड़क पर चल रहे पैदल यात्री को टक्कर मारने के कारण हुई है ।
घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया । जिस पर पुलिस थाना माजरा मे मामला दर्ज कर मामले की जांच जारी है।
*









