अग्निवीर लिपिक और स्टोर कीपर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित

अग्निवीर लिपिक और स्टोर कीपर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन बिलासपुर 18 मई : 
थल सेना अग्निवीर भर्ती 2025-26 के अंतर्गत जिला हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना के युवाओं के लिए आयोजित अग्निवीर लिपिक और स्टोर कीपर की भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया गया है।

थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि यह परिणाम वेबसाइट  joinindianarmy.nic.in  पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उन्होंने सभी सफल उम्मीदवारों से अपील की है कि वह 19 मई को सुबह 9 बजे थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में आगामी औपचारिकताओं के लिए रिपोर्ट करें।