नाहन : माजरा में फैक्टरी भूमि विवाद में मारपीट, आरोपी ने जान से मारने की धमकी..

नाहन : माजरा में फैक्टरी भूमि विवाद में मारपीट, आरोपी ने जान से मारने की धमकी..
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 अप्रैल :
पांवटा ब्लॉक के माजरा में एक फैक्ट्री जमीन को लेकर उपजे विवाद मारपीट का मामला पेश आया है। आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि
शिकायतकर्ता अंशुल गोयल पुत्र अरविन्द गोयल, निवासी गांव अमरगढ़, डाकघर पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब ने बताया कि जोहड़ों में उसकी 'पोंटिका' नाम से फैक्टरी है। 

कंपनी के काम के लिए शेर सिंह निवासी जोहड़ों से जमीन किराए पर ली है, जहां कंपनी के उद्देश्य से गड्ढा खोदा जा रहा था।

शिकायत के अनुसार  रतन लाल निवासी जोहड़ों ने उसे सूचित किया कि गड्ढे के साथ उसका खेत है और उसके खेत की डोल गिर गई है।

 इस विवाद को लेकर बातचीत के दौरान प्रमोद निवासी गांव जोहड़ों आ गया और बहसबाजी करने लगा। जब अंशुल गोयल वहां से जाने लगा तो प्रमोद ने उसे रोककर थप्पड़ मार दिए तथा जान से मारने की धमकी दी। 

एसपी ने बताया कि इस सन्दर्भ में  पुलिस थाना माजरा में अभियोग पंजीकृत करके तफतीश शुरु कर दी गई है।