बातापुल के नजदीक से 348 नशीले कैप्सूल बरामद , धंधा करने वाला धरा

बातापुल के  नजदीक से 348 नशीले कैप्सूल बरामद , धंधा करने वाला धरा
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

पांवटा साहिब टीम गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर बातापुल के नजदीक एक  किराये के मकान वाले निवासी शमशेर विला अमरपुर मोहल्ला, नाहन, जिला सिरमौर के कब्जे से 348 नशीले कैप्सूल बरामद किए है। जिले के एसपी ओमापति जम्वाल ने बताया कि 33 वर्षीय आरोपी  नशीले कैप्सूल बेचने का अवैध कारोबार में लगा है।

एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के किराए के मकान पर छापा मारा और मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कुल 348 नशीले कैप्सूल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई।

जम्वाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ  पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।  न्यायिक मैजिस्ट्रेट पांवटा साहिब में पुलिस रिमांड़ के लिए पेश किया जा रहा है ।