नाहन: करियर अकादमी के मेधावी छात्रों ने नीट परीक्षा -2026 में परचम लहराया, 8 छात्रों ने मारी बाजी..
अक्स न्यूज लाइन नाहन,17 जुलाई :
करियर अकादमी ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। NEET-2026 के घोषित परिणामों में संस्थान के आठ मेधावी छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों (MBBS) में प्रवेश की मजबूत दावेदारी पेश की है।
संस्थान की छात्रा अर्पिता बिस्वास ने 532 अंक प्राप्त कर करियर अकादमी में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा अवनी ठाकुर (528 अंक), महक शर्मा (522 अंक), यश शर्मा (512 अंक), सानवी सैनी (508 अंक),
विवान शर्मा (507 अंक), राधिका तोमर (506 अंक) तथा पार्थ सारथी (447 अंक) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एमबीबीएस के लिए प्रदेश के विभिन्न सरकारी मेडिकल संस्थानों में अपना स्थान लगभग सुनिश्चित किया है।
इसके अतिरिक्त दिव्या ज्योति, रिद्धिमा, शिवांशी, वेदिका एवं विजेंद्र नेगी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए अन्य मेडिकल एवं पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है। इन विद्यार्थियों की सफलता ने एक बार फिर करियर अकादमी का नाम प्रदेशभर में गौरवान्वित किया है।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय करियर अकादमी के अनुभवी शिक्षकों, सुव्यवस्थित अध्ययन सामग्री, नियमित ऑफलाइन कक्षाओं, गहन विषयवार तैयारी तथा ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज को दिया।
विद्यार्थियों ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित किए गए मॉक टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और निरंतर मूल्यांकन ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर करियर अकादमी के चेयरमैन एस. एस. राठी, समन्वयक मधुलिका राठी, मनोज राठी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश सोलंकी ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और संस्थान के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ये विद्यार्थी उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे तथा करियर अकादमी का नाम नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।



