नाहन: 4.79 ग्राम चिट्टा पकड़ा, बाता पुल के नजदीक पुलिस ने धरा आरोपी....

नाहन: 4.79 ग्राम चिट्टा पकड़ा, बाता पुल के नजदीक पुलिस ने धरा आरोपी....
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 28 दिसम्बर : 

पांवटा साहिब में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाता पुल के नजदीक एक नशा तस्कर को दबोच कर उसके कब्जे से 4.79 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि Special Detection team ने टीम को गश्त के दौरान  बातापुल चौक के नजदीक गुप्त सूचना मिली कि साबर अली पुत्र दीन मोहम्मद निवासी भगवानपुर डा0 पुरुवाला कांशीपुर तह0 पांवटा साहिब के  पास भारी मात्रा में चिट्टा उपलब्ध है। 

एसपी ने बताया कि आरोपी साबर अली के कब्जे से  तलाशी के दौरान  4.79 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है । आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में मामला दर्ज  किया गया था।