बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए विभागीय अधिकारियों ने गांववासियों के साथ की मध्यस्थता बैठक
इस दौरान विद्युत उपमंडल धनेटा के सहायक अभियंता सुशील कुमार, कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार, लोक निर्माण विभाग के धर्म सिंह, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार, फिटर सुरेंद्र कुमार, कानूनगो मदन लाल, पटवारी निधि, पनसाई के प्रधान दिनेश कुमार और अन्य गणमान्य लोगों ने गांववासियों को एनओसी देने के लिए सहमत करवाया।
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि इस संयुक्त बैठक में कई जमीन मालिक उपस्थित नहीं हुए। बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाली महिला वीना देवी से इन लोगों से संपर्क करने तथा इनकी एनओसी भी संबंधित विभागों को सौंपने का आग्रह किया गया है। सभी लोगों की एनओसी मिलते ही बिजली-पानी के कनेक्शन जारी करने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।




