08 मई को बिजली रहेगी बंद

08 मई को बिजली रहेगी बंद
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन कुल्लू, 5 मई 2026

विद्युत उपमंडल भून्तर के अंतर्गत 11 के.वी. कलैहली फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 08 मई 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियन्ता अमन कुमार ने  बताया कि फीडर पर पेड़ों की कटाई-छंटाई तथा जी.ओ. स्विच के सामान्य रखरखाव कार्य के कारण शाढ़ाबाई, कलैहली, बजौरा, रेरी, बजौरा हाट, मशगां, लोअर बजौरा, शाड़ीनाला तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है। मौसम खराब या वर्षा होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।