प्रतिभा सिंह को कांग्रेस की फुट का करना पड़ा सामना

प्रतिभा सिंह को कांग्रेस की फुट का करना पड़ा सामना
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

-जिला कांग्रेस के दोनों धडों के बीच हुई जमकर नारेबाजी

नाहन 12 जून : सिरमौर  दौरे पर पहली बार पहुंची राज्य कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी फुट का सामना करना पड़ा। सैनवाला के सलानी रिजार्टस में मंच पर पहुंचते ही प्रतिभा सिंह के सामने कांग्रेस के दोनों धड़ों के शक्ति प्रर्दशन से दो चार होना पड़ा। चुनावी साल में ऐसी गुटबाजी खुल के सामने आएगी इसकी उम्मीद शायद प्रतिभा सिंह को भी नही होगी। जिला कांग्रेस क मेटी के अध्यक्ष कुंवर अजय बहादुर से खफा विधानसभा में विपक्ष के उप नेता, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान अपने सर्मथकों साथ विरोध करते हुए कार्यकत्र्ताओं के बीच ही नीचे र्फश पर ही डट गए।

यह आलम देखकर प्रतिभा सिंह मंच से हाथ जोड़ कर नारेबाजी कर रहे विधायक हर्षवर्धन चौहान से अनुरोध किया कि आप ऐसा न करें मंच पर चलें लेकिन जब कुछ नही बना तो कांग्रेस अध्यक्षा को नारेबाजी के बीच कहना पड़ा कियह सब सिरमौर की संस्कृ ति नही है। आलम यह था कि दोनों गुटों क ी और भारी नारेबाजी जारी रही। 

कई बार प्रतिभा सिंह के कहने पर भी विधायक चौहान टस से मस नही हुए तो प्रतिभा ने कहा कि अब वो खुद ही आपके साथ दरी पर बैठ जाएंगी तब जाकर चौहान के तेवर नरम पड़े बाद हर्षवर्धन चौहान मंच पर आए तो जरूर मगर जिला अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह के साथ बैठने से इंकार कर दिया। प्रतिभा सिंह ने हालात को देखते हुए चौहान को अपने साथ मंच पर बिठाया।सम्मेलन में इकबाल चौधरी वअजय सोलंकी के कार्यकर्ता अपने समर्थन में नारेबाजी करते दिखे।

 एक गुट हर्षवर्धन चौहान के समर्थन में नारेबाजी दिखा। प्रतिभा सिंह का स्वागत करने  कालाअंब में अजय बहादुर सिंह व कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर ही गए। उधर कांग्रेस महासचिव अजय सोलंकी,शिलाई से विधायक हर्षवर्धन चौहान व उनके समर्थक नही गए।