शिलाई के विक्रम शर्मा बने NSUI के राज्य महा सचिव

शिलाई के विक्रम शर्मा बने NSUI के राज्य महा सचिव

अक्स न्यूज लाइन नाहन 17 अगस्त : 

जिला सिरमौर से छात्र नेता विक्रम शर्मा को छात्र संघठन NSUI का हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक महासचिव बनाया गया है।। NSUI हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक महासचिव पद जिला सिरमौर को पहली बार मिला है। शर्मा ने कहा कि  में विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश भर में NSUI को मजबूत करने का कार्य करूंगा और छात्र हित के मुद्दों को प्राथमिकता पर रख कर प्रदेश सरकार के माध्यम से निवारण का भरपूर प्रयास करूंगा। 

विक्रम शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू , उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, हिमाचल प्रदेश प्रदेशाध्यक्षा प्रतिभा सिंह ,राष्ट्रिय अध्यक्ष NSUI  वरुण चौधरी, प्रभारी हिमाचल प्रदेश NSUI आकाश चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष  टोनी ठाकुर का हार्दिक आभार जताया है। नव नियुक्त महा सचिव विक्रम शर्मा उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान के करीबी माने जाते हैं।