नाहन: 3 करोड़ नगदी, 31किलो चांदी.. महामाया के दरबार में आर्पित की पौने 6 लाख भक्तों ने....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 03 अप्रैल :
उत्तर भारत की दिव्य शक्ति पीठ महामाया बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोक पुर में 19 मार्च से आरंभ होकर बीते दिन 2 अप्रैल को पूर्णिमा के दिन सम्पन्न हुए चैत्र नवरात्र मेले में इस बार 3,01,32,094 रुपये का चढ़ावा मन्दिर ट्रस्ट को प्राप्त हुआ है। इस राशि में मन्दिर ट्रस्ट द्वारा श्रद्धालुओं की अन्य जुटाई जा रही सुविधाओं की एवज अन्य मदों में।प्राप्त नगदी भी शामिल हैं।
मन्दिर ट्रस्ट के अस्सिटेंट कमिश्नर एंव एसड़ीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि इस अवधि में मन्दिर में भक्तों ने मेले के दौरान मां के दरबार कुल 31 किलो,970 ग्राम चांदी व 129 ग्राम.350 मिली ग्राम सोना अर्पित किया है।
एसडीएम ने बताया कि मेले में लगी दुकानों से 22,71,700 /- रुपये, मेले में पार्किंग से 6,70,000/- रुपये, सहकारी बैंक स्कैनर से 2,99,541/- रुपये, एसबीआई नेट बैंकिंग सेक्2,95,430/- रुपये, ऑनलाइन गौशाला एकाउंट में1 ,33,830/- रुपए, झूला ग्राउंड से 4,21,000 /- व बोटिंग से 4,51,400/- रुपये बतौर किराया प्राप्त हुआ है।
संख्यान ने बताया कि इस बार पहली बार शिव मंदिर सरोवर में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए बोटिंग की शुरुआती की गई। उन्होंने बताया कि यह प्रयास।सफल रहा है। श्रद्धालुओं को बोटिंग की सुविधा मिली है और न्यास की आमदनी में इजाफा भी हुआ है।
एसडीएम ने बताया कि सरोवर में पहली बार 8 हजार दीपों की महाआरती का आरंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि मन्दिर न्यास यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सदैव तत्पर है। बहेतर सुविधाओं के लिए जन सुझावों का भी स्वागत है।








