नाहन: फरार मुजरिम करनाल से दबोचा, वाइल्ड लाइफ एक्ट में चल रहा है मामला..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 06 नवरी :
जिला सिरमौर के फ़रार मुजरिमों को पकड़ने के लिए बने पीओ सेल ने अदालत द्वारा फ़रार घोषित मुजरिम राजेश कुमार को आज हरियाणा के करनाल शहर से धर दबोचने क़ामयाबी पाई है।
जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि जिला सिरमौर में उदघोषित अपराधियों को पकड़ने के लिये विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
एसपी ने बताया किइसी कड़ी में पीओटीम ने अभियान के दौरान आज फरार मुजरिम राजेश कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री केवल कृष्ण निवासी हाउस नं0 426 अमरपुरी कॉलोनी, पुलिस स्टेशन फरकपुर, जिला यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश कुमार के खिलाफ पुलिस थाना रेणुकाजी में अभियोग संख्या 35/15 दिनांक 19/7/2015 धारा 353,332,34 IPC & 38-J , Wild Life Act दर्ज है। टीम ने राजेश कुमार को करनाल (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है।




