नाहन: मोगीनन्द में ट्रांसपोर्टर की मौत, खड्ड में गिर जाने से हुआ हादसा...

नाहन: मोगीनन्द में ट्रांसपोर्टर की मौत, खड्ड में गिर जाने से हुआ हादसा...
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9

कालाअम्ब औद्योगिक क्षेत्र के गांव मोगीनंद में बीती रात एक दर्दनाक हादसे में एक 48 वर्षीय ट्रांसपोर्टर की खड्ड में गिर जाने  मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए लाश को कब्जे में ले लिया है। मामले में जांच जारी है ।

मौत का शिकार बने ट्रांसपोर्टर की  पहचान 48 वर्षीय  धनवीर ठाकुर पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव हाब्बी, डाकघर जामुन की सेर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह हादसा बीती रात मंगलवार को करीब बारह बजे के बाद हुआ।

मृतक  धनवीर ठाकुर खाना खाने के बाद अपने ट्रक में सोने के लिए जा रहा था। ट्रक का दरवाजा खोलते समयअचानक संतुलन बिगड़ा गया और वो सीधे खड्डु में जा गिरा।

जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि मृतक की मौत खड्ड में गिरने के कारण हुईं है ऐसा लगता है,एफआईआर दर्ज कर दी गई है मामले में जांच जारी है।