नाहन:त्रिलोकपुर मन्दिर में मुरमुरें के प्रसाद पर लगाया प्रतिबंध,ट्रस्ट का फैसला....
अक्स न्यूज लाइन नाहन 09 जनवरी :
उत्तर भारत की दिव्य शक्ति पीठ महामाया बाला सुन्दरी मन्दिर त्रिलोक पुर परिसर में मुरमुरे को प्रसाद के रूप में चढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फ़ैसला मन्दिर ट्रस्ट की मीटिंग में लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट आयुक्त एंव डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की। मुरमुरे को लेकर कहा गया है कि यह वैसे भी प्रसाद की श्रेणी में नही आता। मुरमुरे का पैकेट खुलने के बाद जगह जगह गिरता है ऐसे में प्रसाद की पवित्रता पर आंच आ रही है, यह सब देखते हुए प्रतिबंध लगाया गया है।
बैठक में त्रिलोकपुर न्यास द्वारा निर्माण एवम विकास कार्यो की समीक्षा की गई। नवीन कार्यो में शिव मन्दिर तालाब में बोटिंग, सौन्दयकर्ण व पर्यटन हेतु विकास योजना को अनुमोदित किया गया। साथ ही नया विशाल भण्डारा शैड का लोकापर्ण भी प्रस्तावित किया गया जोकि कीर्तन हाल के अतिरिक्त सशर्त विवाह आयोजनों हेतु भी उपलब्ध रहेगा। न्यास को अवगत करवाया गया कि न्यास द्वारा समस्त कार्यो को पूर्ण पारदर्शिता में करवाया जा रहा है तथा कार्यों को मा० उच्च न्यायलय द्वारा जारी निर्देशो की परिधि में ही करवाया जा रहा है। न्यास द्वारा पशुपालन विभाग की डिस्पेन्सरी भी लगभग तैयार करवा दी गई है।
नवीन कार्यो में गौशाला का निर्माण व न्यास के पास रखे स्वर्ण को Gold Monetization स्कीम में ब्याज अर्जित करना होगा। यह भी निर्णय लिया गया कि यात्रियों को आसानी से दर्शनों की सुविधा के लिए गर्भ गृह से बाहर के आने जाने के द्वार को चौडा करवाया जाएगा व प्रसाद की पवित्रता के दृष्टिगत मुरमुरें के प्रसाद जो कि पैक्ट खुलने के बाद जगह-जगह गिरता है व प्रसाद की परिभाषा में नही आता को प्रतिबन्धित किया गया। साथ ही कृत्रिम सिन्दूर की जगह प्राकृतिक पौधे से निर्मिम सिन्दूर का प्रयोग सुनिश्चित होगा। बैठक में त्रिलोकपुर मन्दिर/ग्राम का मास्टर प्लान तैयार करने का निर्णय लिया गया।




