नाहन: 4 नाखूनों सहित तेंदुए का पंजा गायब मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दो स्थनीय युवकों को हिरासत में लिया, एफआईआर दर्ज...
नाहन ब्लॉक के सतीवाला में स्थित बकरी फार्म हाउस में घुसे एक तेंदुए की रेस्कयू के बाद शिमला में हुई मौत के बाद कराये गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार तेंदुए का अगला पंजा 4 नाखूनों सहित गायब मिला पुलिस के अनुसार पंजे को एक धारदार हथियार से काटा गया था।
पुलिस ने इस मामले में नाहन निवासी दो आरोपियों को दबोचा है। इन आरोपियों ने तेंदुए का पंजा काटने की योजना बुनी थी इसी लिए अपने साथ फार्म हाउस में कुल्हाड़ी व दरांत लेकर गए थे।
: एसपी एनएस नेगी ने बताया कि दिनांक 23.02.2026 को सती वाला में शक्ति उर्फ बन्टी के बकरी फार्म नजदीक राधा कृष्ण आश्रम में एक तेंदुआ घुस गया था, तेंदुए को बाद में रेस्कयू कर लिया गया था।इस तेंदुए की बाद में शिमला में मृत्यु हो गई थी,।
एसपी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि तेंदुए का अगला बांए पांव का पंजा 4 नाखुनों सहित गायब था, जिसे किसी धारदार हथियार से काटा गया था।
नेगी ने बताया कि आरोपियों ने तेंदुए के पंजे काटने की योजना बनाई थी और दरान्त, कुल्हाडी लेकर शैड में गए थे।
उन्होंने ने बताया कि आरोपियों के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई, जिसमें एक पिंजरे में बन्द दो वन्य जीव (तोते) पाए गए। वन विभाग ने उपरोक्त मामले में दो व्यक्तियों शक्ति उर्फ बन्टी पुत्र श्री प्रेम सिंह मकान न0 372/11 रैड कास रोड नजदीक पैट्रोल पम्प कच्चा टैंक नाहन और नीरज पुत्र श्री रमेश कुमार मकान न0 286/9 रानी ताल नाहन जिला सिरमौर को इस मामले में गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के खिलाफ वन परिक्षेत्र अधिकारी, वन परिक्षेत्र नाहन की शिकायत पर पुलिस स्टेशननाहन में धारा 9, 39, 51 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में एफआईआर दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।




