मोदी सरकार ने सदा की हिमाचल के हितों की रक्षा: अनुराग सिंह ठाकुर
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदा हिमाचल के हितों की चिंता की है और कभी भी केंद्र की ओर से हिमाचल के लिए कोई कमी नहीं आने दी। पहाड़ी राज्यों में ₹25,000 करोड़ के फंड के साथ सड़क, बिजली, पानी और डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केंद्र सरकार की प्राइड ऑफ़ हिल्स योजना के अंतर्गत आज हिमाचल प्रदेश को ₹3,920 करोड़ की सहायता मिलना मोदी जी का हिमाचल के प्रति विशेष लगाव का परिचायक है। भारत सरकार का यह सहयोग राज्य के बुनियादी ढांचे और वित्तीय मजबूती को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा व हिमाचल के विकास को नई गति देगा और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा। मैं इस महत्वपूर्ण मंज़ूरी के लिए आदरणीय मोदी जी का हृदयतल से आभार प्रकट करता हूँ”





