खन्ना के शाह को पत्र लिख प्रदेश व पंजाब के बन रहे मौजूदा हालातों की तरफ ध्यान आकर्षित किया

खन्ना के शाह को पत्र लिख प्रदेश व पंजाब के बन रहे मौजूदा हालातों की तरफ ध्यान आकर्षित किया
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन शिमला 27 जून : 
भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र लिख हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बन रहे मौजूदा हालातों की तरफ ध्यान आकर्षित किया। खन्ना ने अपने पत्र में लिख आदरणीय श्री अमित शाह जी, नमस्कार आशा करता हूँ कि आप परमपिता परमात्मा की अपार कृपा से यहाँ कुशल मंगल होंगे। मैं आपका ध्यान हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बन रहे मौजूदा हालातों की तरफ दिलवाना चाहता हूँ। हिमाचल प्रदेश पर्यटन की दृष्टि से प्रमुख राज्य है। पंजाब के साथ सटा होने के कारण पंजाब के अधिकतर लोग हिमाचल प्रदेश में घूमने के लिए जाते हैं। परन्तु बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में कुछ शरारती तत्वों ने एक पंजाबी युवक को पीटकर मार डाला और हाल ही में एक पंजाबी दम्पति को बुरी तरह पीटा है। ऐसी घटनाओं से हिमाचल प्रदेश में देशभर से जाने वाले पर्यटकों में दहशत का माहौल है।
दूसरी तरफ पंजाब के भरतगढ़ में हिमाचल की गाड़ियों की तोड़फोड़ हुई है। ऐसी घटनाओं से हिमाचल और पंजाब के सम्बन्ध लगातार ख़राब होते जा रहे हैं। दोनों प्रदेशों की सरकारें एस बात की जिम्मेदार हैं जो ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सफल सिद्ध हो रही हैं। मैं यह पत्र आपके ध्यान हेतु भेज रहा हूँ। कृपया दोनों प्रदेशों के सम्बन्ध अच्छे बने रहे और दोनों प्रदेशों में शांति स्थापना बहाल रहे इसके लिए कोई सख्त एडवाइजरी जारी की जाए कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों को शांतमयी माहौल मिले और उनकी सुरक्षा कीनी बन सके।