नाहन: यूको आरसेटी में 31 दिवसीय टेलरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न..30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया..
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कृषि विभाग मे संदीप, जिला बचत प्रभारी श्रीमती सुनंदा मोहिल, पीडब्ल्यूडी एसडीओ विनोद चंद, आईटीआई के प्रिंसिपल अशरफ अली, एलडीएम सिरमौर मनोज कुमार सिंह और आरसेटी निदेशक सुश्री मंजीत एवं संस्थान के अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान सीखे गए कौशल का उपयोग करके स्वरोजगार स्थापित करने और अपने परिवार तथा समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई से संबंधित विभिन्न तकनीकों, कपड़ों की कटिंग, डिजाइनिंग तथा सिलाई मशीन के सही उपयोग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने उन्हें व्यावहारिक अभ्यास के माध्यम से कुशल बनाने का प्रयास किया।
डोमेन स्किल टीचर श्रीमती मंजीता द्वारा उन्हें टेलरिंग के गुर सिखाए गए। आज प्रक्षिशण का अवलोकन श्री राकेश कुमार वर्मा ईडीपी मूल्यांकनकर्ता तथा श्रीमती गुरमीत कौर। प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण उनके लिए बहुत उपयोगी और प्रेरणादायक रहा तथा इससे उन्हें भविष्य में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में महायता मिलेगी।
आरसेटी भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास में योगदान देता रहेगा जल्द ही आरसेटी सिरमौर में ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 अप्रैल 2026 में अयोजित होने जा रहा है जो की 35 दिन का है। इच्छुक उम्मीदवार कार्यालय आकर निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।




