नाहन: आरक्षी के रक्त से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन 5 वर्षीय बच्चे को मिला जीवनदान..

नाहन: आरक्षी के रक्त से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन 5 वर्षीय बच्चे को मिला जीवनदान..
Ad 2 Ad 5 Ad 6 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9
Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 9

अक्स न्यूज लाइन नाहन 04 जुलाई :

पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती गांव महीपुर निवासी एक 5 वर्षीय बच्चे को बोन मैरो की स्थिति में AB पॉजिटिव की अत्यंत आवश्यक थी। इस सूरत में चंडीगढ़ पुलिस के आरक्षी ने समय पर पहुंच कर  रक्त दिया और बच्चे को जीवन दान मिला है।

 ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर के अध्यक्ष ईशान राव ने बताया कि बीते दिनसूचना मिली थी कि तहसील ददाहू गाँव गानु महीपुर के 5 वर्षीय बच्चे को AB पॉजिटिव प्लेटलेट्स की अत्यंत प्रभाव से आवश्यकता हैम

 PGI चंडीगढ़ में उपचारधीन इस बच्चे को विस्कोट अल्ड्रिच सिंड्रोम ब्लड सेल ना बनने की दिक्कत थी उसका बोन मैरो हो गया है।पीड़ित को  प्लेटलेट्स की आवश्यकता थी।

ईशान ने बताया इस बारे में रमन सोढ़ी जोकि चंडीगढ़ पुलिस में आरक्षी है और नाहन निवासी है से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने तुरंत ही अपने साथी आरक्षी  सतिंदर से रक्तदान करने की अपील की गई।

 सदस्य ने बिना समय गवाए PGI चंडीगढ़ पहूँच कर प्लेटलेट्स दान किए और 5 वर्षीय बच्चे को जीवनदान दिया है।

आरक्षी ने  35वी बार रक्तदान कर चूके है। सोसाइटी के अध्यक्ष ईशान राव ने दोनों सदस्यों का धन्यवाद करती है।