बूथ सशक्तीकरण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता, डॉ. राजीव बिंदल 9 जनवरी का त्रिलोकपुर–काला आम बूथ प्रवास

बूथ सशक्तीकरण भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता, डॉ. राजीव बिंदल 9 जनवरी का त्रिलोकपुर–काला आम बूथ प्रवास
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
Ad 1 Ad 2 Ad 3 Ad 4 Ad 5 Ad 6 Ad 7 Ad 8 Ad 9
अक्स न्यूज लाइन नाहन 8 जनवरी : 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का बूथ प्रवास केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का अभियान है। भाजपा का मानना है कि चुनाव जीतने से लेकर जनसेवा तक, हर लक्ष्य की शुरुआत बूथ से होती है। इसी सोच के साथ डॉ. बिंदल गांव–गांव, बूथ–बूथ जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं।
बूथ प्रवास के दौरान डॉ. बिंदल न केवल संगठनात्मक संरचना की समीक्षा करेंगे, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख, बीएलए, शक्ति केंद्र संयोजक और कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका में हों। कार्यकर्ताओं को आगामी रणनीति, जनसंपर्क, मतदाता संवाद और संगठन विस्तार के स्पष्ट दिशा–निर्देश दिए जाएंगे।
डॉ. बिंदल का मानना है कि “बूथ जितना मजबूत, भाजपा उतनी मजबूत”। इसी मंत्र के साथ भाजपा बूथ सशक्तीकरण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नेतृत्व, जिम्मेदारी और आत्मविश्वास दे रही है। यह प्रवास कार्यक्रम आने वाले समय में संगठनात्मक ऊर्जा को नई गति देगा और भाजपा को हर स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगा।
भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का 9 जनवरी 2026 को शिमला ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर एवं काला आम में विस्तृत बूथ प्रवास कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान डॉ. बिंदल विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ सीधी बैठकें करेंगे और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विस्तार से संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:00 बजे डॉ. बिंदल खरको बूथ (संख्या 70) में कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। इसके उपरांत 12:00 बजे त्रिलोकपुर बूथ–2 (संख्या 69) में पंचायत सामुदायिक भवन में बैठक होगी। दोपहर 2:00 बजे त्रिलोकपुर बूथ–1 (संख्या 68) में त्रिलोकपुर स्कूल के पीछे चौका धर्मशाला में कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की जाएगी। सायं 4:00 बजे ओगली बूथ (संख्या 72) में काला आम में श्री यशपाल के निवास पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर कार्यक्रम का समापन होगा।
डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा का आधार बूथ स्तर पर मजबूत संगठन है। बूथ सशक्त होंगे तो संगठन स्वतः सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, उनकी बात सुनना और संगठनात्मक दिशा तय करना ही बूथ प्रवास का मूल उद्देश्य है।