नाहन: एवीएन स्कूल की रिया ने साइंस मेँ झटका प्रथम स्थान..
अक्स न्यूज लाइन नाहन 05 मई :
स्थानीय ए वी एन सीनियर सेकैंण्डरी स्कूल का ज़मा दो का परिक्षाफल शानदार रहा,विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ज़मा दो के परिक्षा मेँ उनके विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।
स्कूल के प्रिंसिपल के के चन्दोला के अनुसार ज़मा दो साइंस मेँ रिया शर्मा ने 93 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान ,रिधिमा शर्मा और दर्श शर्मा ने 92 फीसदी अंक लेकर दूसरा स्थान तथा स्वास्तिक और तन्मय ने 90 फीसदी अंक लेकर विद्यालय मेँ तीसरा स्थान प्राप्त किया ,ज़मा दो कॉमर्स मेँ कानन ने 96 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान ,वंश ,अनुष्का ,अध्ययन ,रिlदम शर्मा , और प्रथम ने 94 फीसदी अंको के साथ दूसरा तथा अर्नव शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
ज़मा दो मेँ विद्यालय का परिक्षाफल शत प्रतिशत रहा जबकि ज़मा दो साइंस में 95 प्रतिशत रहा . इस प्रकार विद्यालय के 13 मेधावी विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक और 83 विद्यार्थियों ने 75 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करके अपनी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई दी।








